उज्जैन : बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक मीका सिंह शनिवार तड़के उज्जैन पहुंचे जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। साथ ही भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद भी किया। मीका सिंह बाबा के परम भक्त है और अक्सर वो महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते रहते है।
भगवान महाकाल ने दर्शन के लिए बुलाया
मीका मंदिर में करीब दो घंटे तक रहे। जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा का ध्यान भी लगाया। दर्शन के बाद मीडिया से अपना अनुभव साझा करते हुए मीका ने कहा कि व अपने आपको बहुत सौभाग्य शाली मानते है। क्योकि भगवान महाकाल ने उन्हें अपने दर्शन के लिए बुलाया। भस्म आरती का अनुभव अद्भुत था।
मंदिर समिति ने किया स्वागत एवं सत्कार
बताया जा रहा है कि मीका सिंह इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए है। लेकिन इसके पूर्व वे भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए उज्जैन पहुंचे और भस्म आरती में भाग लिया। इधर, दर्शन पश्चात मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने मीका सिंह का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार कर महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किया।