Shardiya Navratri Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन को दुर्गाष्टमी भी कहा जाता है , आज के दिन माँ महागौरी माता की पूजा की जाती है, यह माता का आठवां रूप होता है. नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा का विधान है। इनका वर्ण पूर्णत: गौर है। इस गौरता की उपमा शंख, चन्द्र और कुन्द के फूल से की गई है। इनके समस्त वस्त्र एवं आभूषण आदि श्वेत हैं।
Shardiya Navratri Day 8: मां महागौरी के पूजन से सभी नौ देवियां प्रसन्न होती हैं। भगवान शिव ने अपने जटा से बह रही गंगाजल से भगवती गौरी का अभिषेक किया। भगवती ने पूर्ण गौरवर्ण धारण किया। यह सौभाग्य की सूचक हैं।
नवरात्री में गरबे का विशेष महत्व:
Shardiya Navratri Day 8: नवरात्रि में गरबे का एक विशेष महत्व होता है, सभी भक्तगण नवरात्रि में गरबा डांडिया खेलते हैं ,इसे दुर्गा पंडाल में ही किया जाता है बीच में दुर्गा माँ का पूजा अर्चना कर फिर एक गोला बना कर गरबा खेला जाता है, इसे बड़े उत्साह से मनाया जाता है.