भोपाल : बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ नितीश सरकार का अंत हो गया है। तो वही अब सम्राट युग का उदय होने जा रहा हैं। मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट से विधायक और बीजेपी के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी कल बुधवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है. जिसको लेकर तैयारी जहां लगभग पूरी हो गई है। तो वही कल बिहारवासियों को बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री मिलेगा।
विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी बनेंगे डिप्टी सीएम
जानकारी के अनुसार, .सम्राट चौधरी के साथ-साथ वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी भी कल मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. बताया जा रहा है कि विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम बन सकते हैं. इसे नई सरकार के शुरुआती मंत्रिमंडल का हिस्सा माना जा रहा है.
नितीश कुमार ने दिया इस्तीफा
नितीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। सम्राट चौधरी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी उनकी भूमिका अहम रही है। सरकार में मंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर अनुभव हासिल किया है।