IAS Rajkumar Thapa : राजौरी जिले में हुए एक आतंकी हमले में प्रशासन को बड़ा झटका लगा है। इस हमले में जिले के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (आईएएस) राजकुमार थापा की जान चली गई है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी है। हमला उस समय हुआ जब वे सुबह करीब 5.30 बजे अपने घर में थे। पाकिस्तानी हमले में उनका कमरा निशाना बनाया गया था।
बताया जा रहा है कि जब पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा का निधन हो गया। यह हमला उस समय हुआ जब उनके सरकारी आवास को निशाना बनाकर सीमापार से गोलियां दागी गईं। राजौरी शहर में दहशत का माहौल फैल गया है और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है।
आपको बता दें कि राजकुमार थापा को एक सख्त अधिकारी के रूप में जाना जाता था। वे राजौरी के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर थे। घटना के बाद पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आतंकियों की तलाश के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया गया है। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी किस संगठन ने नही ली है। केंद्र सरकार और राज्य प्रशासन ने इस हमले की कड़ी निंदा की है