MP Rajya Sabha By Election: भोपाल: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक रिक्त सीट पर उपचुनाव जहां 12 नवंबर को होने वाले है। तो वही बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी अपना उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिया है। पार्टी की ओर से राजकुमार लेहनी ने नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।
कल होगी नामांकन पत्रों की जांच
कांग्रेस के उम्मीदवार की एंट्री के बाद राज्यसभा उपचुनाव का निर्विरोध होना मुश्किल हो गया है। अब सभी की नजरें नामांकन पत्रों की जांच यानी स्क्रूटिनी पर टिकी हैं।
प्रदेश की राजनीति में मुकाबला दिलचस्प होने के आसार
यदि जांच में राजकुमार लेहनी का नामांकन वैध पाया जाता है, तो चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कांग्रेस के इस कदम से प्रदेश की राजनीति में मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं।
नाम वापसी की अंतिम तारीख 5 नवंबर
बता दें कि उपचुनाव 12 नवंबर को होने वाला है। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 2 नवंबर, नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 5 नवंबर तय की गई है।