दतिया : दतिया उपचुनाव को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंचेकर अपने मत का प्रयोग कर रहे है। केंद्रों पर मतदान जहां शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। तो वही दोपहर 3 बजे तक 61.98% मतदान हो चुके है। इस बात की जानकारी खुद निर्वाचन आयोग ने दी।
1,36,607 मतदाताओं ने किया मतदान
निर्वाचन विभाग के अनुसार अब तक 1,36,607 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं, जिनमें 73,892 पुरुष (63.64%), 62,714 महिलाएं (60.14%) और 1 अन्य मतदाता (10.00%) शामिल हैं।
2026 में भी जीतेगी कांग्रेस
इधर, जारी मतदान के बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी को जनता का पूरा समर्थन है। कांग्रेस 2023 में जीती थी 2026 में भी जीतेगी। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे।
मिश्रा के कार्यकाल में आतंक का माहौल था
इतना ही नहीं राजेंद्र भारती ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डॉ. मिश्रा के कार्यकाल में दतिया में आतंक का माहौल था, लेकिन वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें हराकर उस दौर का अंत कर दिया।