भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, कोहरा और गिरते तापमान ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश और सर्दी का असर देखने को मिल सकता है।
15 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना
आज सीधी, सिंगरौली और नरसिंहपुर समेत करीब 15 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी और मध्य मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है।
तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
पचमढ़ी और उमरिया में दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भोपाल में रात का पारा 19 डिग्री रहा। विदिशा में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई।
15 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना
मौसम के जानकारों के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड और बढ़ेगी। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में तापमान तेजी से गिरने के आसार हैं।