नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का 'बॉस' बताने वाले फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। जिसके रविवार को लिए वह दिल्ली पहुंचे, जहां पर उनका स्वागत केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने किया। फिजी के PM के साथ उनकी पत्नी सुलुएती राबुका भी भारत आईं हुईं हैं। प्रतिनिधिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और रातू अटोनियो लालबालावु शामिल हैं। प्रधानमंत्री राबुका की यह यात्रा भारत और फिजी के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत और स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है। यह यात्रा दोनों दशों की द्विपक्षीय संबंधों को सभी क्षेत्रों में मजबूत करने और हमारे लोगों के बीच संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।
'एक्स' तस्वीरें साझा कर दी जानकारी:
बतादें कि, प्रधानमंत्री राबुका के आगमन की जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' तस्वीरें साझा कर दी है उन्होंने लिखा कि, अपनी पहली यात्रा पर फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका भारत आए। नई दिल्ली में हार्दिक स्वागत है। इस बीच केंद्रीय मंत्री मजूमदार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि, विविध क्षेत्रों में यह यात्रा साझेदारी को और गहरा करने का प्रतिक है। मिली जानकारी के मुताबिक फिजी और भारत ने जुलाई 2025 में सुवा, फिजी में (एफओसी) विदेश कार्यालय परामर्श के छठे दौरे का भी आयोजन किया गया था।
1879 में हुई थी दोनों देश के बीच दोस्ती:
फिजी समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्र है। दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी और सांस्कृतिक संबंध मजबूत हैं।1879 में भारत और फिजी के बीच संबंध शुरू हुआ था, जब ब्रिटेन सरकार अनुबंध प्रणाली के तहत भारतीय मजदूरों को फिजी ले गई थी। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू की फिजी यात्रा के एक साल बाद राबुका की भारत यात्रा के हो रही है। उन्होंने कहा कि, फिजी और भारत के बीच दीर्घकालिक और स्थायी व दीर्घकालिक संबंधों को प्रधानमंत्री राबुका की यात्रा रेखांकित करती है।
पीएम मोदी से करेंगे आज मुलाकात:
सूत्रों के मुताबिक फिजी के प्रधानमंत्री आज अपनी भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी के साथ वार्ता करेंगे। यहां पर फिजी के पीएम और प्रधानमंत्री मोदी एक साथ लंच भी करेंगे। जिसके बाद भारतीय राष्ट्रपति मुर्मू से प्रधानमंत्री राबुका भेट मुलाकात करेंगे।