Bhopal Rapists : राजधानी भोपाल में छात्राओं से यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले में मुख्य आरोपी फरहान की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराई गई और बाद में न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दरअसल, कोर्ट में हिंदू संगठन और वकीलों के द्वारा दो दिन पूर्व हुए बवाल को देखते हुए पुलिस को वीडियो कांफ्रेंसिंग करानी पड़ी।
रिमांड पर लेंगे पुलिस थाने
फरहान के जेल जाने के बाद अब अशोका गार्डन पुलिस उसे रिमांड पर लेंगी। आरोपी के खिलाफ अशोका गार्डन थाने में 2 प्रकरण दर्ज हैं। दोनों ही प्रकरणों फरहान मुख्य आरोपी है। सभी प्रकरण बागसेवनिया पुलिस ने शून्य पर दर्ज किए थे। इसके बाद घटनास्थल के अनुसार ऐशबाग और जहांगीराबाद में प्रकरण भेज दिए गए। बागसेवनिया पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर फरहान से पूछताछ पूरी कर ली है। बागसेवनिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अहम सबूत इकट्ठे किए हंै। सूत्रों ने बताया कि अशोका गार्डन और जहांगीराबाद पुलिस फरहान से पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड ले सकती है।
रेस्टोरेंट पर पहुंची पुलिस ने की छानबीन
रायसेन रोड के जिस कॉलेज में सभी पीिड़ताएं पढ़ती थी। उस कॉलेज से कुछ दूरी बने रेस्टॉरेंट, क्लब 90 पर भी मुख्य आरोपी फरहान को लेकर पुलिस पहुंची थी। वहां पर आरोपी पीड़िताओं को लेकर पहुंचते थे। जांच के लिए जब पुलिस यहां पहुंची तो पुलिस भी हैरान रह गई, रेस्टॉरेंट के पीछे पुलिस को 7 कमरे मिले है। जिसमें बेड लगे हुए थे। अनुमान है कि इस रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियां चलती थी। रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। रेस्टॉरेंट मोहित बघेल नाम का युवक संचालित कर रहा था। इसमें कोई मछली व्यापारी की भी पार्टनरशिप है।
काम दिलाने के बहाने ले गई थी जोया
इधर, संत हिरदाराम नगर पुलिस लव जिहाद से जुड़े प्रकरण में नाबालिग के बयान दर्ज किए। महिला अधिकारी ने काउंसलिंग के दौरान नाबालिग से पूछताछ की तो पता चला कि मल्टी से उसे जोया नाम की महिला काम दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर पहुंची थी। इसके बाद अलग-अलग युवकों शारीरिक संबंध बनवाए। पुलिस ने उक्त मामले में 10 अप्रैल को एफआईआर करते हुए महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक अन्य युवक का भी नाम आ रहा है।
वीडियो में मिला ये सब
फरहान और अली के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत जो प्रकरण दर्ज हुआ था। उसमें अशोका गार्डन का घटनास्थल होने के कारण केस डायरी अशोका गार्डन ट्रांसफर की गई। बागसेवनिया पुलिस ने मंगलवार को पांचवी पीिड़ता की शिकायत पर उक्त मामला दर्ज किया था। पुलिस को वीडियो मिला था। उक्त वीडियो में आरोपी अली और फरहान पीडिता से मारपीट करते हुए और उसका यौन शोषण करते हुए नजर आए हैं।
‘वो’ लगाती रही रहम की गुहार...
वीडियो में पीडिता उनसे रहम की गुहार लगाती नजर आ रही है। इस पर आरोपी उसे सिर कलम करने की धमकी दे रहे हैं। पीिड़ता ने पुलिस को बताया कि एक ही कॉलेज में साथ पढ़ने के कारण फरहान से दोस्ती हो गई थी। गत वर्ष फरहान उसे बात करने के बहाने अशोका गार्डन सेमरा स्थित अपने कमरे पर लेकर पहुंचा। उसके साथ अली नाम का उसका दोस्त भी था। दोनों ने बात करने के बहाने अचानक कमरे बंद कर लिए। इसके बार उसके साथ रेप किया। इसका आरोपियों ने वीडियो बना लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने सिर कलम करने की धमकी भी दी थी।