Indoor Plant For Extra Cooling: गर्मी का मौसम आते ही लोग चिलचिलाती गर्मी और पसीने से परेशान होने लगते है। इससे बचने के लिए अधिकतर लोग जहां ac और कूलर का यूज़ करते है। तो वही कुछ लोगों के लिए इन चीजों का सेवन करना भी मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपको घर को ठंडा रखने के लिए कुछ प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हे घर के अंदर लगाने से न सिर्फ हवा अच्छी होगी, बल्कि घर भी ठंडा रहेगा। तो चलिए जानते है उन जादुई प्लांट के बारे में ,,,,,,
मनी प्लांट (Money Plant)
मनी प्लांट न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाने में मदद करती है। बल्कि घर के तापमान को संतुलित रखने में मदद भी करती है। इसे पानी या मिट्टी दोनों में उगाया जा सकता है। इसे लगाने से घर में हल्की ठंडक बनी रहती है। और कमरे को ताज़ा महसूस करवाती है।
अरेका पाम (Areca Palm)
अगर आप अपने घर को थोड़ा क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो अरेका पाम सबसे अच्छा ऑप्शन है। ये हवा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। आपको बता दें कि इस प्लांट को नेचुरल ह्यूमिडिफायर कहा जाता है। ये अपनी पत्तियों से हवा में नमी बनाए रखता है। इससे कमरे में हल्की ठंडक महसूस होती है।
स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)
स्पाइडर प्लांट भी गर्मी में घर के अंदर रखने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. ये हवा को शुद्द करता है और गर्मियों में घर को ठंडा रखने में मदद करता है. इसे हल्की धूप और कम पानी की जरूरत होती है।
फर्न पौधा
फर्न पौधा नेचुरल ह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है और वातावरण को ठंडा व ताजा बनाए रखने में मदद करता है. गर्मी के मौसम में इसे घर के अंदर जरूर रखें. इसे नमी पसंद है, इसलिए रोज थोड़ा पानी स्प्रे करें और सीधे धूप से दूर बचा के रखें.
रबर प्लांट
रबर प्लांट घर की हवा को शुद्ध करने के साथ कमरे में नमी बनाए रखता है, जिससे डस्ट एलर्जी और अस्थमा जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. जिन लोगों को धूल से एलर्जी की शिकायत रहती है, उनके लिए यह पौधा बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.
स्नेक प्लांट (Snake Plant)
आज के समय में ज्यादातर घरों में स्नेक प्लांट देखने को मिल जाता है। ये प्लांट रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है। इसे लगाने से भी हवा की क्वालिटी अच्छी होती है। अगर आप इस पौधे को कमरे में लगाती हैं तो आपके रूम में फ्रेशनेस बनी रहेगी। आप इसे बेडरूम में रख सकती हैं।