Patna High Court Recruitment 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पटना हाईकोर्ट ने 53 पदों पर भर्तियां निकाली है। जिसके लिए आवेदन 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए है और 30 अप्रैल 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक साइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अप्लाई करे। यह भर्ती टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-सी) के पदों पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 2 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। जो लोग आईटी या कंप्यूटर फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए ये शानदार मौका है।
योग्यता: कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बी.सी.ए. (BCA), आई.टी.आई. (ITI) या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव भी मांगा गया है।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। 1 जनवरी 2026 के आधार पर गणना की जाएगी। तो वही आरक्षित वर्ग को सरकार के नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक का मासिक वेतन और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य/ ईबीसी/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस Rs. 1100/-
- एससी/ एसटी/पीडब्ल्यूडी Rs. 550/-
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद ‘Recruitment’ टैब में जाकर “Patna High Court Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- पहले खुद को रजिस्टर करें और फिर प्राप्त क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेंआवेदन प्रक्रिया