NTPC JOB 2026: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET) के 515 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 11 फरवरी 2026 से शुरू हो गए है। उम्मीदवार जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो 25 फरवरी 2026 से पहले ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर अप्लाई करें। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक साइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
पद का नाम: इंजीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET)
कुल पद: 515 पद
पदों का विवरण
- इलेक्ट्रिकल: 165 पद
- मैकेनिकल: 210 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रूमेंटेशन: 125 पद
- कंप्यूटर साइंस / IT: 15 पद
योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई या बीटेक की फुल टाइम की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही सामान्य/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडिडेट्स के पास 65 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीसी उम्मीदवारों के पास 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
सैलरी :
40,000-1,40,000 रुपए प्रतिमाह
आयु सीमा:
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। तो वही आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
General, EWS and OBC : ₹300
SC/ST/PWD/XSM and women candidates: NIL
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।
- अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- जरूरी डॉक्यमेंट्स दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन करके फॉर्म भरें।
- फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।