मोहन मंत्रिमंडल विस्तार : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। इसको लेकर अटकलों का बाजार शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि मोहन सरकार के मंत्रिमंडल में कुछ मंत्रियों की हटाया जा सकता है। वही अमरवाड़ा से भाजपा विधायक कमलेश शाह और रहली से भाजपा विधायक गोपाल भार्गव को मंत्री बनाया जा सकता है। कमलेश शाह के चुनाव से पहले मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं थी।
ये विधायक बनेंगे मंत्री?
माना जा रहा है कि कमलनाथ के गढ़ में भाजपा को लोकसभा चुनाव की जीत और उपचुनाव की जीत का उपहार कमलेश शाह को मंत्री पद देकर किया जा सकता है। वही सागर जिले की रहली विधानसभा से भाजपा विधायक गोपाल भार्गव को वरिष्ठता के आधार पर मंत्री बनाया जा सकता है। गोपाल भार्गव को मोहन यादव सरकार में मंत्री नही बनाए जाने के चलते वे नाराज चल रहे थे। उनकी नाराजगी को खत्म करने के लिए गोपाल भार्गव को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।
इन मंत्री की छुट्टी तय?
खबर है कि मोहन सरकार में ऐसे कई मंत्री जिनका रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं है, उन्हें मंत्री पद से हटाया जा सकता हैं। संभावना है कि मोहन सरकार करीब 3 मंत्रियों को हटाकर तीन नए मंत्री बना सकती है। कैबिनेट का विस्तार कब होगा यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। सीएम मोहन यादव कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान कर सकते है।
दिल्ली में आलाकमान से बैठक
आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव ने बीते दिनों दिल्ली में आलाकमान के नेताओं के साथ बैठक की थी। उन्होंने पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों से चर्चा की थी। दिल्ली से भोपाल लौटने के बाद से कयास लगाए जा रहे है कि एक—दो दिनों में मोहन सरकार कैबिनेट का विस्तार कर सकती है। इसके अलावा सरकार के नए नवेले मंत्री रामनिवास रावत को विभाग नहीं दिया गया है। संभावना है कि रावत को मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान विभाग सौंपा जा सकता है।