भोपाल : नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए भोपाल नगर निगम ने मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। नगर निगम ने आदेश जारी कर यह साफ़ किया है कि शहर के सभी नॉनवेज की दुकानें कुछ प्रमुख त्योहारों पर बंद रहेगी। इतना ही नहीं नियम के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के साथ लाइसेंस भी रद्द किये जा सकते है।
इन 4 दिनों पर शहर में नहीं होगी मांस-मीट की बिक्री
नगर निगम ने आदेश में साफ़ कहा कि चैती चांद (20 मार्च), राम नवमी (27 मार्च), महावीर जयंती (31 मार्च) और बुद्ध जयंती (1 मई) को मीट-मछली की बिक्री पूर्ण रूप से बंद रहेगी। धार्मिक पर्वों के मद्देनजर नगर निगम ने यह प्रतिबंध लगाया है।
नगर निगम ने लोगों से की समर्थन की अपील
इतना ही नहीं नगर निगम ने शहर के सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे तय तिथियों पर जारी आदेश का पालन करें। प्रशासन का कहना है कि इन धार्मिक पर्वों के दौरान बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं, इसलिए परंपरा और धार्मिक भावनाओं का सम्मान रखते हुए मांस-मटन की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाई गई है।