आलीराजपुर : मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में आज 163 नवविवाहित जोड़े ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम के जरिये अपने नए जीवन की शुरुआत की। सभी ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विधि विधान के साथ शादी की सारी रस्मे पूरी की और विवाहिक जीवन में कदम रखा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, विधायक-कलेक्टर सहित अन्य जान प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे और वर वधु को आशीर्वाद दिया।
जंगल बचाने का दिलाया संकल्प
बता दें कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आलीराजपुर जनपद में 57, जोबट में 55 और कट्ठीवाड़ा में 51 जोड़ों ने शादी कर अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस दौरान वर वधु को बधाई और आशीर्वाद देते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने सभी को जंगल बचाने और नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया। साथ ही कट्ठीवाड़ा को 'मिनी कश्मीर' बताते हुए इसके पर्यावरण को सुरक्षित रखने और पौधों की उचित देखभाल करने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम का आलीराजपुर के मंडी प्रांगण में किया गया
इस दौरान जोबट विधायक सेना पटेल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए दोनों परिवारों के साथ सामंजस्य बिठाकर खुशहाल जीवन जीने की सीख दी। कलेक्टर नीतू माथुर ने नवदंपत्तियों को सकारात्मक सोच के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत और सीईओ संघमित्रा गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आलीराजपुर के मंडी प्रांगण में किया गया।