MP Police Vacancy 2026: युवाओं के लिए मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में शामिल होने का शानदार मौका, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस विभाग के 89 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज है। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करें। यह भर्ती टेक्निकल पदों पर की जाएगी। जिसके लिए आवेदन 5 फरवरी 2026 से शुरू हो गए है।
पदों का देखें पूरा विवरण
यह भर्ती एएसआई कंप्यूटर के 14 पद और हेड कॉन्स्टेबल कंप्यूटर के लिए 75 पदों पर की जाएगी।
योग्यता:
- सहायक उप निरीक्षक (ASI) कंप्यूटर: कंप्यूटर/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो। या राजीव गांधी तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा या मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक से कंप्यूटर/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय में तीन साल का डिप्लोमा किया हो।
- हेड कॉन्स्टेबल कंप्यूटर: मान्यता प्राप्त बोर्ड/मंडल से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषय के साथ 12वीं पास की हो या कंप्यूटर/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा किया हो।
आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।
वेतनमान: एएसआई के लिए ₹28,700 – ₹91,300 और हेड कॉन्स्टेबल के लिए ₹25,300 – ₹80,500।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/PST), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट
फिजिकल स्टैंडर्ड: पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं के लिए 155 सेमी अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित:500 रुपए
- एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 250 रुपए
- पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा शुल्क-अनारक्षित: 250 रुपए
- एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस :100 रुपए
- पोर्टल शुल्क: 60 रुपये
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
- आधार कार्ड
- 10वीं / 12वीं मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र