अरूण कुमार, बैतूल: बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खेड़ीसंवालीगढ़ में किसानों के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में सक्रिय एक्सल गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल बीते दिनों किसान यूरिया का ई-पंजीयन करवा कर वापस लौट रहे थे,तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने घेराबंदी कर उन्हें डरा-धमकाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने किसानों से करीब 65 हजार रुपए नगद और मोबाइल फोन लूट लिए थे और मौके से फरार हो गए थे।
घटना के बाद किसानों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ कि इस वारदात के पीछे क्षेत्र में सक्रिय एक्सल गैंग का हाथ हो सकता है। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नगदी और मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
.png)