नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे समय रहते आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 6,557 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
किन पदों पर होगी भर्ती?
आरआरबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती में दो श्रेणियों के टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल): 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III: 6,234 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026
कैसे होगा चयन?
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
मेडिकल परीक्षण
सीबीटी परीक्षा 90 मिनट की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई (1/3) अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/EWS उम्मीदवार: ₹500, SC/ST, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, एक्स-सर्विसमैन, अल्पसंख्यक एवं EBC उम्मीदवार: ₹250 शुल्क का भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन आसान चरणों का पालन करें।
आरआरबी के आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाएं।
Railway Technician Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
नया रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
अंतिम तिथि के कारण वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक रहने की संभावना है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन जमा करने के बाद सभी जानकारी की जांच अवश्य करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।