Parasia Congress MLA :मध्यप्रदेश के छिंदवाडा जिले की परासिया सीट से कांग्रेस विधायक सोहन लाल वाल्मीकि की बहू ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना के बाद से इलाके में हड़कप का माहौल बना हुआ है। पुलसि ने मामले की जांच कर घटना स्थल वाले कमरे को सील कर दिया है।
खबरो के अनुसार परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन लाल वाल्मीकि की बहू मोनिका वाल्मीकि मंगली बाजार स्थित अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई। इसके बाद तुरंत परिजनों ने मोनिका को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोनिका की शादी 3 साल पहले कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि के बेटे आदित्य के साथ हुई थी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का कमरा सील कर दिया है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है की नहीं इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर शहर में हड़कंप मचा हुआ है।