Kamal Nath : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना से पहले अनुमानिक अनुमान यानी एक्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं। जारी एग्जिट पालों में कहीं भाजपा की सरकार तो कहीं कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है। एग्जिट पोल सामने आने के बाद से भाजपा-कांग्रेस में खुशी का महौल देखा जा रहा है। एग्जिट पोलों के बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एक अपील की है। कमलनाथ ने अपने ट्वीटर पर कार्यकर्ताओं को एक संदेश जारी किया है।
कमलनाथ ने ट्वीटर पर लिखा है कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। 3 दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी।
कमलनाथ ने आगे लिखा है कि मैंने हमेशा आपसे कहा है कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं। आपको इस सबसे अपना ध्यान भटकने नहीं देना है। अर्जुन की तरह आपको निगाहें सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखनी है। आपको अपना पूरा ध्यान मतगणना के दिन पर लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने।
आपको बता दे कि मध्यप्रदेश में किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 230 सीटों में से 116 सीटों की जरूरत होगी। देश के तमाम न्यूज चैनलों द्वारा जारी एग्जिट पोलों के अनुसार माय एक्सिस इंडिया टीवी9 भारतवर्ष मध्यप्रदश्ेा में पूर्व बहुमत के साथ सरकार बनाने का अनुमान जता रही है। टीवी9 के सर्वे में भाजपा 106 से 116 के बीच सिमटती नजर आ रही है। वही एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा हैं एबीवी सी वोटर के एग्जिट पोलों के अनुसार कांग्रेस 113 से 137 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वही हिंदी अखबार दैनिक भास्कर के अनुसार कांग्रेस 105 से 120 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, बीजेपी 95 से 115 सीटें हासिल कर सकती है।