झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सहायक कारापाल और कक्षपाल के कुल 1775 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों में 42 सहायक कारापाल और 1733 कक्षपाल के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार का मौका 11 से 13 दिसंबर 2025 तक मिलेगा।
पदों का विवरण:
कक्षपाल (Warder): कुल 1733 पद
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए: 1634 पद
भूतपूर्व सैनिक: 165
होमगार्ड: 413
अन्य उम्मीदवार: 1056
महिला अभ्यर्थियों के लिए: 64 पद
सहायक कारापाल (Assistant Jailor): 42 पद
शैक्षणिक योग्यता:
सहायक कारापाल के लिए स्नातक डिग्री (किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से) अनिवार्य है।
कक्षपाल के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।
आयु सीमा (01 अगस्त 2025 के अनुसार):
सामान्य वर्ग: 21 से 35 वर्ष
पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष): 37 वर्ष
अनारक्षित/पिछड़ा/EWS/अत्यंत पिछड़ा (महिला): 38 वर्ष
अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष और महिला): 40 वर्ष
चयन प्रक्रिया:
प्रारंभिक परीक्षा
मुख्य परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षा
मेडिकल टेस्ट
फिजिकल टेस्ट मानदंड:
पुरुष: 1600 मीटर दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी।
महिला: 1600 मीटर दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी।
कद-काठी मानक:
पुरुष (UR/EWS/OBC/EBC): लंबाई 160 सेमी, सीना 81 सेमी (फुलाकर)
पुरुष (SC/ST): लंबाई 155 सेमी, सीना 79 सेमी
महिला: लंबाई कम से कम 148 सेमी
लिखित परीक्षा पैटर्न:
प्रारंभिक परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे, जिनमें शामिल हैं:
सामान्य अध्ययन – 30 प्रश्न
झारखंड का सामान्य ज्ञान – 60 प्रश्न
सामान्य गणित – 10 प्रश्न
सामान्य विज्ञान – 10 प्रश्न
मानसिक क्षमता जांच – 10 प्रश्न
सही उत्तर पर 3 अंक और गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।