भोपाल। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। पेट्रोलियम कंपनियों ने E-KYC कराने की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब भोपाल के उपभोक्ता 7 सितंबर तक अपनी E-KYC पूरी करा सकेंगे। यह समय सीमा पांचवीं बार बढ़ाई गई है।
पांचवी बार बढ़ाई गई तारीख
जानकारी के मुताबिक, भोपाल में अब भी 5 हजार से अधिक गैस उपभोक्ताओं ने E-KYC नहीं कराई है। शहर में घरेलू गैस कनेक्शनों की संख्या 4.50 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। ऐसे में शेष उपभोक्ताओं को तय समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है।
भोपाल में 4.लाख 50 हजार से ज्यादा गैस कनेक्शन
इससे पहले E-KYC के लिए 30 जून की समय सीमा तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 16 अगस्त और फिर 31 अगस्त किया गया। अब उपभोक्ताओं को 7 सितंबर तक अतिरिक्त मौका दिया गया है। हालांकि, नए गैस कनेक्शन के संबंध में फिलहाल कोई नई राहत या बदलाव सामने नहीं आया है।