Pithampur Blast 2026:इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के पीथमपुर में स्थित 'रामकी एनवायरो कंपनी' में ब्लास्ट होने के चलते 4 मजदूरों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कुछ घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वही ब्लास्ट से मौके पर हड़कप मच गया है।
विस्फोट के कारणों का नहीं चला पता
हादसे की वजह का फिलहाल अभी खुलासा नहीं हो सका है। तो वही प्रशासन के अधिकारियों का अनुमान है कि मौतों का अकड़ा बढ़ सकता है। रेस्क्यू जारी है। ब्लास्ट पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित तारपुरा के 'रामकी एनवायरो कंपनी' में हुआ।