उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से है। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी के पास नेशनल हाईवे- 43 पर हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
सुबह करीब 4 बजे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, सभी लोग अनूपपुर जिले के लीला गांव के रहने वाले थे और चित्रकूट जा रहे थे। तभी रास्ते में सुबह करीब 4 बजे के आस पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। जिससे गाड़ी में सवार 6 में से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि की एक हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में इनकी गई जान
बता दें कि इस हादसे में सरपंच कुलपत सिंह (37), इनकी हेड कॉन्स्टेबल पत्नी सविता सिंह मार्को (32), इनके 3 वर्षीय बेटे रुद्र प्रताप, भाई की बेटी प्रियंका सिंह (24) की मौत हो गई। जबकि प्रियंका की बहन खुशबू मार्को (22) घायल है। वही ड्राइवर को भी गंभीर चोट आई है।
खुशबू मार्को परीक्षा देने जा रही थी
बताया जा रहा है कि खुशबू की चित्रकूट में परीक्षा थी। परिवार उसे लेकर वहीं जा रहा था। लेकिन मजिल में पहुंचने से पहले ही पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।घायल का जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में इलाज जारी है.