सागर : मध्य प्रदेश के सागर से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित सांईखेड़ा तिगड्डा के पास एक्सीडेंट का शिकार होने के बाद पिता-पुत्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, कमलकांत तिवारी उम्र 71 साल निवासी एसपी बंगले के पास कैंट अपने बेटे स्वप्निल तिवारी उम्र 43 साल के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार रात परिचित के घर शादी समारोह में शामिल होने खैजरा जा रहे थे। वे हाईवे पर पहुंचे। तभी सांईखेड़ा तिगड्डा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
इलाज के दौरान तोडा दम
जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, घटना को देख मौके पर मौजूद लोग घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां एक एक कर पिता पौत्र ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है। वही घटना को लेकर परिवार में मातम पसरा हुआ है।