प्रमोद कुशवाहा, मैहर: एक ओर देश डिजिटल इंडिया की ओर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं मैहर जिले का मनौरा गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। गांव के लोगों को फोन पर बात करने और इंटरनेट का उपयोग करने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
विकास में बाधा बना नेटवर्क
नेटवर्क न होने के कारण ग्रामीणों को, स्वास्थ्य, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार आपातकालीन स्थिति में भी समय पर संपर्क नहीं हो पाता, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित होती है, जबकि किसान और मजदूर भी जरूरी जानकारी समय पर नहीं प्राप्त कर पाते। मनौरा गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या विकास में बड़ी बाधा बन रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और दूरसंचार विभाग से गांव में मोबाइल टावर स्थापित कर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब आसपास के क्षेत्रों में नेटवर्क पहुंच चुका है तो मनौरा गांव को इससे वंचित रखना उचित नहीं है।
.png)