पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना में एक वृद्ध महिला की जिंदा जलने की वजह से मौत हो गई। महिला देर रात घर में सो रही थी। इस दौरान कच्चे मकान में आग भड़की और महिला को अपने चपेट में ले लिया। हालांकि इस दौरान पति ने महिला को बचाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी की महिला बच नहीं सकी। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
ठंड से बचने घर में जलाई थी आग
बताया जा रहा है कि दंपति ने ठंड से बचने के लिए घर में आग जलाई थी। जिसके चलते उन्हें नींद आ गई और मकान कच्चा होने के चलते आग पूरे घर में फ़ैल गई। हालांकि समय रहते पति गोरेलाल बाहर निकल गया। लेकिन उसकी पत्नी श्यामबाई आग के चपेट में आ गई। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। तो वही पति गोरेलाल गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
मामले की बारीकी से की जा रही जांच
फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आग लगाने की सूचना पहले ही दमकल को दे दी गई थी। लेकिन उनके समय पर नहीं पहुंचने के चलते आग और बढ़ गई।