दुर्गेश भट्ट, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में पहली बार पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा का उपयोग किया गया। गंभीर मरीज रामगोपाल टोकसे को नागपुर एयरलिफ्ट किया गया है। मरीज को मल्टी ऑर्गन फेलियर व ब्रेन संबंधी बीमारी के चलते यह फैसला लिया गया। जिला प्रशासन नर्मदापुरम और सीहोर प्रशासन की तत्परता और ट्राइडेंट ग्रुप बुदनी हेलीपैड के सहयोग से बुजुर्ग को समय पर इलाज की सुविधा मिली।
चल रहा था इलाज, बिगड़ी हालत
मिली जानकारी के अनुसार जिले में पहली बार पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करते हुए एक गंभीर मरीज को बेहतर इलाज के लिए नागपुर एयरलिफ्ट किया गया। मरीज रामगोपाल टोकसे मल्टी ऑर्गन फेलियर और ब्रेन संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रहे मरीज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन हालत लगातार बिगड़ने के कारण उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता थी।
भोपाल से पहुंची एयर एम्बुलेंस
मरीज के परिजनों ने जिला प्रशासन से एयर एम्बुलेंस के जरिए नागपुर ले जाने की मांग की। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गहलोत ने मरीज की स्थिति की जानकारी लेकर शासन स्तर पर एयर एम्बुलेंस की मांग भेजी। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।
शुरुआत में मरीज को नर्मदापुरम के SPM हेलीपैड से एयरलिफ्ट करने की तैयारी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से अंतिम समय में स्थान बदलकर सीहोर जिले के बुधनी स्थित ट्राइडेंट हेलीपैड से उड़ान भरने का निर्णय लिया गया। भोपाल से पहुंची एयर एम्बुलेंस ने मरीज को नागपुर के लिए रवाना किया। मरीज के साथ एक डॉक्टर और एक परिजन भी एयर एम्बुलेंस में मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी के बीच एयरलिफ्ट की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।
.png)