Akshaya Tritiya 2025 : आज देशभर में अक्षय तृतीया का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। बाजारों में सोना चांदी के साथ अन्य चीज़ो की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बता दें कि इस खास दिन पर धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा, धन के देवता कुबेर भी पूजे जाते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ अपार धन की वर्षं होती है बल्कि जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर होती है।
मान्यता है कि इस खास दिन पर राशि के अनुसार खरीदारी और दान करने से शुभ लाभ मिलता है। बता दें कि हर साल अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 30 अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा है।
मेष राशि
दान- हरे रंग की वस्तुएं जैसे मूंग, हरे वस्त्र या हरी सब्जियां
खरीदें- सोने से जुड़ी वस्तुएं, तांबे का सामान
लाभ- स्वास्थ्य लाभ, ऋण से छुटकारा, आर्थिक प्रगति।
वृषभ राशि
दान - हल्दी, पीले वस्त्र, पीला अनाज
खरीदें - चांदी के बर्तन या सिक्के
लाभ - मानसिक शांति, पारिवारिक सुख, धन वृद्धि।
मिथुन राशि
दान - लाल वस्त्र, चुकंदर, गाजर, रक्तदान
खरीदें - पीले कपड़े या खाद्यान्न
लाभ - वाणी में मधुरता, संतान सुख, स्वास्थ्य में सुधार।
कर्क राशि
दान - काले कपड़े, लोहे की वस्तुएं, भोजन वितरण
खरीदें - चांदी और सोने के आइटम
लाभ - मानसिक तनाव और दुर्घटनाओं से राहत
सिंह राशि
दान - काले रंग की वस्तुएं, लोहे के सामान
खरीदें - सोने के आभूषण
लाभ - आत्मविश्वास में वृद्धि, संतान पक्ष से शुभ समाचार
कन्या राशि
दान - लाल वस्त्र, चुकंदर जैसी रक्तवर्धक चीजें
खरीदें - पीले वस्त्र, विवाह से जुड़ी वस्तुएं
लाभ - बीमारियों और विवादों में राहत
तुला राशि
दान - दूध, सफेद वस्त्र, इत्र, सौंदर्य प्रसाधन
खरीदें - चांदी के गहने, ब्यूटी प्रोडक्ट्स
लाभ - रिश्तों में मधुरता, करियर में सफलता, धन में बढ़ोतरी
वृश्चिक राशि
दान - हरी वस्तुएं, बच्चों को स्टेशनरी या खिलौने
खरीदें - सोना, चांदी
लाभ - कार्यस्थल पर तरक्की, पारिवारिक सुख
धनु राशि
दान - पीले अनाज, बृहस्पति से जुड़ी वस्तुएं
खरीदें - ओपल, अमेरिकन डायमंड, पीले वस्त्र
लाभ - वाहन या घर से जुड़ी सुविधाएं, आध्यात्मिक उन्नति
मकर राशि
दान - काले कपड़े, लोहे से बनी वस्तुएं
खरीदें - स्टील या लोहे के उपयोगी उपकरण
लाभ - कठिनाइयों से राहत, कार्य में सफलता
कुंभ राशि
दान - सफेद वस्त्र, विवाह संबंधी सामग्री
खरीदें - चांदी और सफेद धातु की चीजें
लाभ - पारिवारिक कल्याण, मानसिक संतुलन
मीन राशि
दान - तांबे के बर्तन, अन्न या पानी के पात्र
खरीदें - तांबे की पूजा सामग्री, सोना
लाभ - भाग्य में वृद्धि, स्वास्थ्य और अध्यात्म में प्रगति।