Cricketer Rajat Patidar: - उज्जैन : सावन माह की शुरुआत होते ही बड़ी संख्या में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचने लगे है। इसी कड़ी में आज भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभावान बल्लेबाज रजत पाटीदार भी अपने परिवार के साथ बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे और गर्भगृह के बाहर से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
सावन का पहला दिन बेहद खास
इधर, दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए क्रिकेटर रजत पाटीदार ने कहा कि सावन का पहला दिन भगवान महाकाल के दर्शन के लिए बेहद खास है। उन्होंने बताया कि जब भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीरीज या आईपीएल मैचों के बीच समय मिलता है, वे महाकाल का आशीर्वाद लेने जरूर आते हैं।
रजत महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आते रहते है
दर्शन के पश्चात महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर रजत पाटीदार को दुपट्टा पहनाकर सम्मान एवं सत्कार किया गया। गौरतलब है कि पाटीदार अक्सर महत्वपूर्ण मैचों या दौरों से पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आते रहते हैं।
पाटीदार एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर
गौरतलब है कि रजत पाटीदार एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा रहे हैं।