मध्य प्रदेश। पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है। इसी घोषणा के साथ राजनीतिक पारा तेज हो गया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता व मीडिया अध्यक्ष के के मिश्रा ने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को भी भारत रत्न देने की मांग कर दी है।
इनके लिए भारत रत्न
बता दें कि नरेन्द्र मोदी की सरकार पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने जा रही है। यह सम्मान देश के सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। इसके पहले देश पूर्व प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिया गया था । लालकृष्ण आडवाणी बीजेपी के दूसरे ऐसे नेता हैं जिनको भारत रत्न से नवाजा जा रहा है। तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मीडिया अध्यक्ष केके मिश्रा ने भारत सरकार से उमा भारती के साथ मुरली मनोहर जोशी और साध्वी ऋतंभरा के लिए भी भारत रत्न की मांग की है।