भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल यानि की 06 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया है। जिसमे सीएम मोहन मुख्य रूप से शामिल होंगे और 20 हजार यंगस्टर्स से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन लाल परेड ग्राउंड में किया गया है। जहां युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार और स्टार्टअप से जुड़े अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
AI से स्टार्टअप तक 17 विभाग बताएंगे जॉब
इसके साथ ही कॉन्क्लेव में 17 सरकारी विभागों के साथ विभिन्न संस्थाएं युवाओं को नौकरी, प्रशिक्षण, उद्यमिता और करियर से जुड़े विकल्पों से अवगत कराएंगी। इसके अलावा AI, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन जैसी नई तकनीकों में पढ़ाई, प्रशिक्षण और रोजगार की संभावनाओं पर भी जानकारी दी जाएगी।
80 से अधिक प्रदर्शनी कक्ष बनाए गए
कार्यक्रम स्थल पर 80 से अधिक प्रदर्शनी कक्ष बनाए गए है। जहां सरकारी योजनाओं के साथ रोजगार, स्टार्टअप, अनुसंधान, तकनीक और प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। विश्वविद्यालय और अन्य संस्थान नवाचार, ड्रोन तकनीक, उद्यमिता और करियर मार्गदर्शन से संबंधित मॉडल प्रदर्शित करेंगे।
जुबिन नौटियाल देंगे प्रस्तुतियां
कॉन्क्लेव में युवाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल और मुंबई का कबीर कैफे अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस तरह आयोजन में करियर और रोजगार के साथ मनोरंजन का भी खास इंतजाम किया गया है।