राजेश सोनी, डबरा: समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के मोर्चे पर ग्वालियर ग्रामीण वैश्य महासम्मेलन ने एक बड़ी कमान संभाली है। संगठन के संरक्षक और भाजपा नेता उमाशंकर गुप्ता के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान शहर के बालाजी स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का मजबूत संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
सुरक्षा और देखभाल का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, युवा कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने केवल पौधे रोपे ही नहीं, बल्कि एक संकल्प लिया कि वे इन पौधों की नियमित रूप से देखभाल करेंगे और इन्हें विशाल वृक्ष के रूप में विकसित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक दीपक कृचिया एवं नीलम बिलेया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित हवा-पानी देने के लिए अब पूरे वैश्य समाज को पर्यावरण कमान अपने हाथों में लेनी होगी। वहीं, कार्यक्रम के निवेदक नीरज गुप्ता ने साफ कहा कि सेवा दिवस के इस सिलसिले और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान जिला ग्रामीण अध्यक्ष वैश्य रवि सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, सुनील गुप्ता, संतोष शिवहरे, सतीश बंसल, प्रतीक विजपुरिया, अजय गुप्ता, हेमंत गुप्ता, विवेक गुप्ता, भावेश साहू, जगदीश साहू, रमेश साहू, दिनेश गुप्ता, राजीव शिवहरे, शालू गुप्ता, आशु गुप्ता, बंटी साहू और मोनू साहू ने जमीन पर उतरकर श्रमदान किया। वही जिला ग्रामीण महिला इकाई की कमान संभाल रहीं अध्यक्षा वैश्य श्वेता नीखरा और प्रभारी मोंटी गुप्ता के नेतृत्व में शिप्रा सोनी, रानी नीखरा, सीमा कुरेले, प्रिया जैन, मालती जैन, सविता शिवहरे, राधिका गुप्ता, निधि गुप्ता, वर्षा गुप्ता, छाया गुप्ता, मधु माँडील, प्रीति माँडील, रेनू माँडील, नीलम माँडील, रजनी पहाड़िया, संगीता गोयल, आरती गुप्ता, ममता सेठ और लक्ष्मी निगोती सहित कई महिलाएं और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.png)