मूड ऑफ द नेशन सर्वे 2024 : देश में लोकसभा के चुनाव हो चुके है। केंद्र में बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बना ली है। नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनाए गए तो वही कैबिनेट का भी गठन हो गया और मोदी सरकार के मंत्री अपने अपने मंत्रालय भी संभालने लगे है। वही बीजेपी देश के राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी हुई है। इसी बीच एक ऐसा सर्वे आया है जिसने भाजपा के बड़े नेताओं और लोगों को चौंका के रख दिया है। सर्वे में पूछा गया था की उनका सबसे पसंदीदी पीएम कौन है, वे किसे पीएम के रूप में देखना चाहते है।
मामा शिवराज पहली पसंद
सामने आए सर्वे में मध्यप्रदेश के एक नेता का नाम भी शामिल है। जिसे देश की जनता पीएम के रूप में सबसे ज्यादा देखना पसंद कर रही है। दरसअल, मूड ऑफ द नेशन के सर्वे में लोगों से पूछा गया कि उनका पसंदीदा पीएम चेहरा कौन है? वे भाजपा नेताओं में से किसे पीएम के रूप में देखना चाहते है? तो सबसे ज्यादा 5 प्रतिशत लोग मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और मोदी सरकार में केन्द्रीय कृषि मंत्री मामा शिवराज को पीएम बनते देखना चाहते है। शिवराज सिंह चौहान को सर्वे में 5.4 फीसदी लोगों ने पीएम के तौर पर पसंद किया है।
पीएम की पसंद में ये भी शामिल
मूड ऑफ द नेशन के सर्वे में शिवराज सिंह के अलावा कई भाजपा नेताओं को भी पीएम के तौर पर पसंद किया गया है। जिनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पीएम के तौर पर पसंद किया गया है, लेकिन सर्वे में सबसे ज्यादा 5.4 फीसदी लोगों ने शिवराज सिंह को पसंद किया है।
आज हुए चुनाव तो...
मूड ऑफ द नेशन के सर्वे में यह भी सामने आया है कि अगर आज देश में लोकसभा के चुनाव कराए जाए तो कांग्रेस की सीटें बढ़ सकती है। सर्वे के अनुसार एनडीए को 44 फीसदी वोट मिल सकते है, वही इंडिया गठबंधन को 40 फीसदी वोट मिल सकते है। यानी एनडीए को 299 सीटें, इंडिया गठबंधन को 233 सीटें बाकी अन्य को सीटें मिल सकती है।