भोपाल। राजनीति से जुड़े लोग किसी छोटी से छोटी बात पर भी अपने प्रतिद्वंदियों पर कटाक्ष करने से बाज नहीं आते हैं। आज देश के जाने-माने नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राजनेताओं ने इसमें भी मोदी पर कटाक्ष करने के लिए उपयोग करना शुरू कर दिया। आडवाणी को सम्मानित किए जाने के बाब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके पास कुछ देर के लिए खड़ी हो गई थी। जिसका फोटो एक्स पर शेयर किया गया था। अब इसी फोटो को विक्रांत भूरिया ने एक्स पर पोस्ट कर मोदी पर निशाना साधा है।
क्या लिखा पोस्ट में
एमपी के युवा कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने अपने एक्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आडवाणी और मोदी की फोटो शेयर की है जिसके माध्यम से उन्होंने मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस फोटो को अपने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “कब तक जात-पात से कुर्सी को नापा जायेगा ?? पद की कोई गरिमा नहीं ! क्या अपमानीत करने के लिए पद पर बिठाया जाता है आदिवासियों को ??” इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा “महामहिम राष्ट्रपति खड़ी हैं , प्रधानमंत्री बैठा हुआ हैं... ये है देश का दुर्भाग्य। शायद वो आदिवासी है इसलिए ??”