आज का राशिफल- राशिफल के जरिए व्यक्ति के दिन का आंकलन किया जाता है, इस खबर में पढ़िए कैसा रहेगा आज आपका दिन। सोमवार का राशिफल ज्योतिषाचार्य से, आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, किन राशि वालों की जिंदगी में आएंगे उतार-चढ़ाव और किनका दिन रहेगा शानदार सफल, आइए जानते हैं आज का राशिफल...
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कुटुंब की किसी महिला से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं, भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें, वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
नौकरी व कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वस्त्रों व गहनों के प्रति रूझान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती हैं।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों से यश व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में शांति रहेगी, वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मवश्विास में वृद्धि होगी लेकिन क्रोध की भी अधिकता रहेगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, संतान सुख में वृद्धि होगी। आय में कमी व खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, स्थान परिवर्तन हो सकता है। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा, बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि की ओर रूझान बढ़ेगा, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है। मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे लेकिन अतिउत्साही होने से बचें।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है, स्थान परिवर्तन भी संभव है। कार्यक्षेत्र में परश्रिम की अधिकता रहेगी, संपत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
संचित धन में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे, संतान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में असंतोष भी रहेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।