मुकेश प्रजापति, भैरूंदा: मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक भाटी को बुधनी विधानसभा अध्यक्ष (प्रभारी) नियुक्त किया गया है। अशोक भाटी लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा संकल्प के साथ कई सालों जुड़े है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।
प्रदेश कांग्रेस का मानना है कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल बुधनी विधानसभा में और अधिक सक्रिय, संगठित एवं जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएगा। सेवा दल के माध्यम से युवाओं, महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ेगा।
.png)