मुरैना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्षगांठ पर आज देशभर में सेवा संकल्प अभियान के साथ साथ विभिन तरह के कार्यकर्मो का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं और लोगों में जहां उत्साह है। तो वही मुरैना में कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अपने निज निवास पर सैकड़ों महिलाओं को साड़ी और राशन सामग्री वितरित कर मोदी जी का जन्मदिन मनाया। साथ ही उनके लंबी उम्र की कामना की।
एक महीने तक जारी रहेगा अभियान
कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने कहा कि यह अभियान एक महीने तक जारी रहेगा। इस दौरान उनके निवास पर आने वाली महिलाओं को साड़ी और राशन सामग्री वितरित की जाएगी।
महिलाओं ने PM मोदी की लंबी उम्र की कामना
मंत्री ने बताया कि महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी आयु और देश की निरंतर सेवा के लिए दुआएं दीं। इतना ही नहीं महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से एक दीपक प्रज्वलित करने का संकल्प भी लिया।