भोपाल : राजधानी भोपाल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक 21 वर्षीया छात्रा के साथ युवक ने शादी का झूठा वादा कर दरिंदगी की। छात्रा और युवक की पहचान फेसबुक से हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने पहले पीड़िता के साथ दोस्ती की, इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से कर इंसाफ की गुहार लगाई।
मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई
पुलिस को बयान देते हुए पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात 30 वर्षीय संजीव परिहार से सोशल मीडिया के जरिए हुई। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली फिर आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए.
छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी
इसके बाद जब पीड़िता ने आरोपी संजीव परिहार पर शादी का दबाव बनाया तो उसने साफ़ इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने संजीव परिहार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। 21 वर्षीय पीड़िता वर्तमान में अशोका गार्डन में किराए के मकान में रहती है। जहां वह नीट की तैयारी कर रही थी।