मेष राशि: व्यर्थ के वाद-विवाद से आज थोड़ा दूर रहें। अपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। नौकरी स्थान में परिवर्तन होंगे, साथ अपने सन्तान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष राशि: कारोबार से आय में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव ये परेशान हो सकते हैं। खचर्चों की अधिकता एवं आय में कमी से चिन्तित रहेंगे।
मिथुन राशि: कारोबार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।
कर्क राशि: क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार में सुधार होगा। भाग-दौड़ की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
सिंह राशि: सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।
कन्या राशि: शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।
तुला राशि: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे।
वृश्चिक राशि: कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें।
धनु राशि: पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।
मकर राशि: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु परिवार में सामन्जस्य बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि: परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।
मीन राशि: परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।