मेष राशि: आपके जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आपके परिवार में कोई धार्मिक कार्य होगा। आज का दिन भाग-दौड़ भरा रहेगा।
वृष राशि: आपने वाणी पर सायन रखने की कोशिश करें। आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन होगा। अपने स्वास्थ्य क्षेत्र पर थोड़ा ध्यान दें।
मिथुन राशि: आज फालतू क्रोध करने से बचें। आपके द्वारा किए गए बौद्धिक कार्यों से सम्मान प्राप्ति होगा। आपका मन बेहद प्रसन्न रहने वाला है।
कर्क राशि: परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ बढ़ेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।
सिंह राशि: आपके आत्मविश्वास में आज थोड़ी कमी आ सकती है। अपने शैक्षिक कार्यों पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका मन थोड़ा अशान्त रहने वाला है।
कन्या राशि: आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अपने सेहत का आपको थोड़ा देने की जरुरत है। आपके कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
तुला राशि: शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृश्चिक राशि: किसी पैतृक सम्पत्ति के लिए विवाद की स्थिति बन सकती है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।
धनु राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सद्भाव बनाये रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी।
मकर राशि: मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
कुंभ राशि: मन शान्त रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी के परिवार के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।
मीन राशि: परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।