मेष राशि: आज मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक वातावरण सुख-शान्ति से भरा रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव और साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं।
वृष राशि: आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शिक्षा से जुड़े कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेखन और बौद्धिक कार्यों से आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
मिथुन राशि: मन प्रसन्न रहेगा लेकिन आत्मसंयम बनाए रखना जरूरी है। रहन-सहन थोड़ा अव्यवस्थित रह सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
कर्क राशि: पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में भी लाभ संभव है।
सिंह राशि: क्रोध पर नियंत्रण रखें और बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। शिक्षा से जुड़े कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आय में अस्थायी कमी के संकेत हैं।
कन्या राशि: भावनाओं पर नियंत्रण रखें। नौकरी के लिए इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मित्रों का साथ मिलेगा और जमीन-जायदाद से लाभ संभव है।
तुला राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा या शोध कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा और खर्चों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि: पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। घर में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं।
धनु राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे, संयम बनाए रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। शिक्षा से जुड़े कार्यों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि: आत्मसंयम जरूरी है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। लेखन और बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी, जिससे आय के नए साधन बनेंगे। खर्च भी बढ़ सकते हैं।
कुंभ राशि: मन शान्त रहेगा लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक और आध्यात्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है।
मीन राशि: मन कुछ अशान्त रह सकता है, लेकिन वाणी में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में शान्ति बनाए रखने का प्रयास करें। आय में कमी और खर्च अधिक होने की स्थिति बन सकती है।