मेष राशि: नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। बातचीत में संतुलन आवश्यक होगा। नौकरी में परिवर्तन या नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश संभव है। माता का स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ राशि: क्रोध पर नियंत्रण रखें, विवादों से दूर रहें। वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बेहतर रहेगा। प्रमोशन या तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। संगीत, कला या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन राशि: भागदौड़ अधिक रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि संभव। अचानक आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि: गुस्से में आकर निर्णय न लें। शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मेहनत अधिक पर परिणाम सकारात्मक रहेंगे।
सिंह राशि: नौकरी के इंटरव्यू या प्रमोशन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा योग बन रहा है। धैर्य बनाए रखें और क्रोध से बचें।
कन्या राशि: धार्मिक संगीत या आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। कारोबार का विस्तार होगा। कार्यस्थल पर उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। मेहनत अधिक पर परिणाम फायदेमंद होंगे।
तुला राशि: बेवजह के वाद-विवाद से बचें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि: आवेश और गुस्से पर नियंत्रण जरूरी। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। माता की ओर से आर्थिक लाभ की संभावना।
धनु राशि: पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा या विदेश में शिक्षा के अवसर बन सकते हैं। भागदौड़ और खर्च दोनों अधिक। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मकर राशि: आलस्य हावी हो सकता है, पर कार्य में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार और लाभ के अवसर। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि: परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन लाभ संभव। आय में वृद्धि के संकेत। बातचीत में संयम रखें।
मीन राशि: शिक्षा से जुड़े कार्यों में रुचि, पर चुनौतियाँ भी रहेंगी। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा।