होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

यति नरसिंहानंद गिरि ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान का किया विरोध, कहा हिंदुओं, भगवा ध्वज लगाओ

यति नरसिंहानंद गिरि ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान का किया विरोध, कहा हिंदुओं, भगवा ध्वज लगाओ

Ghaziabad :  जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने'हर घर तिरंगा' अभियान का विरोध किया है, अपने विवादित बयान में उन्होंने हिंदुओं से अपील की है कि वे ने'हर घर तिरंगा अभियान का बहिष्कार करें। अपने विवादित बयान में गिरि ने कहा, 'इस देश में तिरंगे के नाम पर एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। यह अभियान भारत की सत्तारूढ़ पार्टी चलवा रही है। तिरंगे बनाने का सबसे बड़ा ऑर्डर बंगाल की एक ऐसी कंपनी को दिया गया है जिसका मालिक सलाउद्दीन नाम का एक मुसलमान है।'यति नरसिंहानंद गिरि ने आगे कहा कि किसी भी मुसलमान के पास जब हिंदू का पैसा जाता है तो वह जिहाद के लिए जकात देता है और वही जकात का पैसा हिंदुओं और हिंदुओं के बच्चों के कत्ल के लिए काम आता है।

तिरंगे का ही बहिष्कार करो

नरसिंहानंद गिरि इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने यहां तक कहा की इन नेताओं को सबक सिखाओ। तिरंगे का ही बहिष्कार करो, क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हें ही बर्बाद कर दिया है। हर हिंदू के घर पर हमेशा भगवा ध्वज होना चाहिए।' आपको बता दें कि लगातार विवादित बयानों में रहने वाले यति नरसिंहानंद गिरि का यह वीडियो मंदिर परिसर का ही बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो करीब 15 दिन पुराना है और वायरल अब हुआ है। इस वीडियो के सामने आने के बाद गिरि की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दुनिया के सबसे बड़े पाखंडी हिंदु हैं

नरसिंहानंद गिरि ने आगे कहा कि दुनिया के सबसे बड़े पाखंडी अगर कोई हैं तो वो हिन्दू हैं, ये बात वो हिन्दुओं के नेतृत्वकर्ताओं के सन्दर्भ में कहते हुए बोल रहे थे, आगे उन्होंने कहा हिंदुओं के दलाल मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार की बात करते हैं, वे चिल्ला चिल्लाकर कहते हैं कि हिंदुओं को मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करना चाहिए, लेकिन सरकार बनने के बाद वे सरकारी ठेके भी मुसलमानों को दे देते हैं। यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा घर पर तिरंगा लगाना है तो कोई पुराना तिरंगा लगा लो, लेकिन इस तरह से सलाउद्दीन को एक पैसा भी मत दो।'यह अभियान हिंदुओं ने खिलाफ षडयंत्र है। हिंदुओ! अगर जिंदा रहना है तो मुसलमानों को पैसे देने वाले इस अभियान का बहिष्कार करो। ' उन्होंने कहा कि

देखिए एक्सक्लूसिव विडियो...

 


संबंधित समाचार