होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DELHI NEWS : मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, उठाये सवाल

DELHI NEWS : मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, उठाये सवाल

दिल्ली। तिहाड़ जेल (Tihad Jail) में बंद दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Kejariwal) की सरकार (Government) में हुए भ्रष्टाचार पर भाजपा (BJP) विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा आईटीओ पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। प्रदर्शन कर रहे भाजपाई आम आदमी पार्टी की सरकार में हुए शराब घोटाले और अन्य मुद्दों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने इस मौके पर केजरीवाल की सरकार द्वारा किये गये भ्रष्टाचार की बात कहते हुए उन्हें चुनाव में सबक मिलने की बात कही।

आंकड़ा बताता है

इस मौके पर केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने तीसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाया। भारद्वाज ने कहा कि "मुझे चुनाव आयोग से कोई उम्मीद नहीं है कि वो कोई Action लेंगे। उन्होंने कहा कि  जब हम पिछली बार मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले थे तब उन्होंने साफ़ कहा था कि हम आपको बताने के लिए बाध्य नहीं हैं कि हम कोई Action लेंगे या नहीं। जिन्हें उन्होंने चुना है, उनकी Loyalty उसके प्रति है।

मंत्री भारद्वाज ने अपनी सरकार की बात करते हुए कहा कि दिल्ली के अंदर अपराध का आंकड़ा इतना खतरनाक है कि यह देश के औसत अपराध संख्या से 7 गुना ज्यादा है। नेता ने कहा कि NCRB का आंकड़ा बताता है कि दिल्ली में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध हो रहा है। पिछले 3 वर्षों में दिल्ली में अपराधों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। भारद्वाज ने कहा कि LG साहब से DTC बसों में 8 हजार मार्शल निकाल दिए और महिला हेल्पलाइन 181 और दिल्ली महिला आयोग को बंद करने के लिए 200 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल दिया।
 


संबंधित समाचार