होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

VOTING BOYCOTTED : एकजुट होकर महिलाओं ने किया चुनाव का बहिष्कार, तीसरे चरण का मतदान

VOTING BOYCOTTED : एकजुट होकर महिलाओं ने किया चुनाव का बहिष्कार, तीसरे चरण का मतदान

मालदा। लोकसभा चुनाव (Election) के तीसरे चरण के मतदान (Voting) के दौरान पश्चिम बंगाल (Bengal) के मालदा (Malda) में महिलाओं (Womens) ने चुनाव का बहिष्कार (Boycotted) कर दिया है। देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। मालदा में महिलाओं ने अपने क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर विरोध जताते हुए मतदान का बहिष्कार किया।

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मालदा के एक मतदान केंद्र राजदौल एसएसकेपी से है। क्षेत्र में विकास कार्य न होने की बात करते हुए यहां की महिलाएं एकजुट होकर मतदान का बहिष्कार कर रही हैं। यह महिलाएं अपने क्षेत्र का विकास चाहती हैं। इनका आरोप है कि इनके क्षेत्र में विकास कार्य अभी तक नहीं होने से यह सभी चुनाव का बहिष्कार कर रही हैं। 

बैठे रहेंगे

चुनाव का बहिष्कार करने वाली एक महिला ने कहा कि हमारे क्षेत्र में विकास से जुड़ा कोई ताम नहीं हुआ है, सड़कें, ब्रिज नहीं बनाई गई। महिला ने कहा कि क्षेत्र के सांसद विधायक यहां से नदारद हैं। हमारी बातें सरकार को सुन्नी होंगी। जब तक यहां पर मतदान जारी रहेंगे हम तब यहां बैठे रहेंगे। हम मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान झड़प की खबरें भी सामने आ रही हैं। मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र से CPI(M) उम्मीदवार मो. सलीम और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच बहस हुई। तृणमूल समर्थकों ने मो. सलीम गो बैक के नारे लगाए। इससे पूर्व जंगीपुर में एक मतदान केंद्र पर भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष के साथ तृणमूल कांग्रेस के बूथ प्रेसीडेंट की झड़प हुई। दोनों ही दलों के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाये गये। सुरक्षाबलों की मौजूदगी में दोनों ही नेताओं को समझाईश देकर उन्हें शांत कराया गया। 


संबंधित समाचार