होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अज्ञात लोगों ने लूटे 10 लाख रुपए, बच्चे के गले में हंसिया टिकाकर दिया घटना को अंजाम

अज्ञात लोगों ने लूटे 10 लाख रुपए, बच्चे के गले में हंसिया टिकाकर दिया घटना को अंजाम

गरियाबंद। गरियाबंद में दिनदहाड़े घर में घुसकर दो अज्ञात लोगों ने 10 लाख रुपए की लूट लिया है। घटना कुछ ही देर पहले की बताई जा रही है। परिवार के बच्चे के गले में हंसिया टिकाकर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने सोने, चांदी और नकद रकम की लूट की है।

आपको बता दें की यह पूरा वाक्या गरियाबंद जिले के राजिम आमापारा की है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। एसपी समेत कई बड़े पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल, नाकेबंदी जैसी तमाम गतिविधियां शुरू कर दी हैं, लेकिन अभ तक आरोपियों के संबंध में जानकारी नहीं मिली है। पीड़ित परिवार से पूछताछ भी जारी है, जिसके कारण अभी तक घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।


संबंधित समाचार