होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन मे आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, 488 भक्तों ने किया रक्तदान

MP News : निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन मे आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, 488 भक्तों ने किया रक्तदान

भोपाल। आज संत निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन के तहत रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें कुल 488 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया है। ये शिविर सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक चला है। जो शासकीय हमीदिया ब्लड बैंक के सहयोग से कराया गया। युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के कथन अनुसार रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहे। इस संदेश को मिशन के अनुयाइयों ने निश्चित रुप से चरितार्थ किया है, जिसे वर्तमान में माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार निरंतर आगे बढाया जा रहा है। 

खुशी-खुशी हाथ किया आगे

आज सुबह से ही निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जहां एक छोटी सी सुई भी चुभने से दर्द होता है वहीं यह पीड़ित मानवता की सेवा करने वाले खुशी-खुशी अपना हाथ आगे कर रहे थे। वो जानते है कि यह रक्त निश्चित रुप से किसी की जान बचाएगा और जो रक्त दान करता है। युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के कथन अनुसार रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहे। इस संदेश को मिशन के अनुयाइयों ने निश्चित रुप से चरितार्थ किया है, जिसे वर्तमान में माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार निरंतर आगे बढाया जा रहा हैं। इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, पत्रकार बंधु एवं रक्तदाता आदि विशेष रुप से उपस्थित थे।
 


संबंधित समाचार