होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Radhika Kheda resignation : राधिका खेड़ा के इस्तीफे पर सीएम साय सहित बीजेपी नेताओं की आई प्रतिक्रिया

Radhika Kheda resignation : राधिका खेड़ा के इस्तीफे पर सीएम साय सहित बीजेपी नेताओं की आई प्रतिक्रिया

रायपुर। Radhika Kheda resignation reacted BJP leaders : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के इस्तीफे के बाद बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा की नारी न्याय की बात करने वालों में कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क होता है। राष्ट्रीय स्तर की महिला कांग्रेस प्रवक्ता अपमानित हुई है। कांग्रेस की आज दुर्गति हो रही है , एक छत्र शासन करने वाले लोग आज विलुप्त हो रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कांग्रेस राम विरोधी है ही कांग्रेस ने राम पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया था। प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी उन्होंने स्वीकार नहीं किया था। भगवान राम का निमंत्रण हर कोई स्वीकार करता है उसमें जाना नहीं जाना, शामिल होना अलग बात है। निमंत्रण अस्वीकार कर क्या जताना चाहते हैं , यही जताना चाहते हैं कि राम विरोधी हैं। 

Radhika Kheda resignation reacted BJP leaders : कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा के इस्तीफे पर पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने कहा कि राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी और राम विरोधी पार्टी है। राधिका खेड़ा के बीजेपी प्रवेश पर मूणत ने कहा कि पार्टी में सभी का स्वागत है। यह सिर्फ तुष्टिकरण की ही राजनीति करती है। कांग्रेस पार्टी षड्यंत्र करने वाले लोगों का गिरोह है।  आने वाले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटों पर कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा और सभी सीटे बीजेपी जीतेगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा की महिलाओं के साथ अत्याचार करना कांग्रेस के DNA में है। महिलाओं के साथ अत्याचार करना कांग्रेस के DNA में है। भगवान राम के दर्शन और महिला होने का खामियाजा भुगतना पड़ा। 
 


संबंधित समाचार