होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दरगाह की दान पेटी से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...

दरगाह की दान पेटी से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...

CRIME :बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक दरगाह में ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी के पास से 510 रूपये पाए गये है। वहीं आरोपी के पास से चोरी की गई स्कूटी को भी बरामद कर लिया गया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। 

CRIME :मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को रतनपुर के करैहापारा निवासी मिर्जा अशरफ बेग ने रिपोर्ट लिखाई कि, हजरत मुसा सरीफ दरगाह जूना शहर रतनपुर रखी दान पेटी का तोला तोड़ कर आरोपी पैसे चुराकर भाग गए। 

CRIME : मिर्जा अशरफ का कहना है कि, इस पेटी को साल में 2 बार उर्स के पहले व बाद में खोलते हैं। इसमें से लगभग 35 हजार से 40 हजार रू. निकलते हैं। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात लोगों दिवाल कूदकर दरगाह के अंदर घुस गए। इसके बाद दरगाह में रखे दान पेटी से पैसे चोरी कर लिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


संबंधित समाचार